फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Post-launch incident, death of the concubine, storming of the palace

Chitrakoot News: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Post-launch incident, death of the concubine, storming of the palace
चित्रकूट। जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में शनिवार को प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि डॉक्टर और स्टॉफ 18 घंटे से लापरवाही कर रहे थे। कई बार आपत्ति की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

सदर तहसील के रेहुंटा गांव के बच्चा वाल्मिीकि ने बताया कि पत्नी आरती (30) को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन व आशा कार्यकर्ता जिला अस्पताल लाए। शाम लगभग चार बजे उसे भर्ती किया गया। इसके बाद रात लगभग नौ बजे बच्ची का जन्म हुआ। कुछ देर बाद आरती ने पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या बताई। उसने डॉक्टर व ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ से कई बार इलाज के लिए कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कहा कि यह सब बच्चा होने के बाद होता है। देर रात तकलीफ बढ़ने पर पेट साफ करने की बात कही गई। इसके बाद शनिवार की सुबह फिर वही हालत होने पर भी समय से इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हर बार पेट की सफाई करने की बात कहकर टरकाया गया। दोपहर को आरती की मौत हो गई। जानकारी होते ही पति समेत अन्य परिजन हंगामा करने लगे। डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी होते ही अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी पहुंचे। इसके बाद चौकी पुलिस भी पहुंची। परिजनों को समझाकर उन्हें वार्ड से बाहर लाई। पति ने बताया कि डॉक्टर व स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने की तहरीर दी है। नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। डयूटी पर मौजूद डॉक्टर व स्टॉफ से पूरे इलाज व अन्य व्यवस्था की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed