{"_id":"64e7aa46975e1d9ce606b844","slug":"pilgrims-car-stuck-in-potholes-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1178-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़कों के गड्ढों में फंसी तीर्थ यात्रियों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़कों के गड्ढों में फंसी तीर्थ यात्रियों की कार
Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग व मंदिर की ओर जाने वाली जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़कों को सही न कराने के कारण गुरुवार को यहां की हालत और खराब हो गई। कई तीर्थ यात्रियों के वाहन इन टूटी व पानी भरी सड़कों पर फंस गए।
कामदनाथ मंदिर व परिक्रमा लगाने के लिए प्रतिदिन आने वाले हजारों तीर्थ यात्रियों को गुरुवार की सुबह वहां तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कानपुर के रमेश कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ कार से आए थे।
मंदिर के पहले एक मार्ग पर बारिश का पानी भरा था और सड़क टूटी थी। इसकी पहले से जानकारी न होने पर कार फंस गई। पूरा परिवार कार में बैठा था। एक घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
सतना से आए श्यामलाल मिश्रा ने बताया कि वह कार से परिक्रमा लगाने के लिए मंदिर की ओर जाते समय सड़क के गड्ढे में कार फंस गई। पुलिस टीम आई तो उसकी मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
बता दें कि अमर उजाला में 23 अगस्त को कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा हुई कठिन की खबर प्रकाशित कर सड़कों की हालत बताई थी। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन ने इन गड्ढों को भराने का काम नहीं किया।