फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   old man murdered in chitrakoot

वृद्ध की चाकू से गोद कर हत्या, रिश्ते के दामाद के घर रहने 15 दिन पहले आया था चित्रकूट

Tue, 18 Aug 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
old man murdered in chitrakoot
खोही(चित्रकूट) में रिश्ते में दामाद के घर में रहने वाले वृद्ध की मंगलवार सुबह अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो हत्यारोपी दरवाजा खोलकर बाइक छोड़ कर भाग हो गए। फॉरेसिंक व डॉग स्क्वॉयड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई सबूत एकत्र किए। पुलिस घटनास्थल से हत्यारोपियों की बाइक, कपड़े व चाकू बरामद कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के श्रीपाल वर्मा के घर में मऊ थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र छितानी किराए पर रहता था। 15 दिन पहले कौशांबी के चरवा जिला निवासी रिश्तेदार अर्जुन लाल दिवाकर (60) उससे मिलने आए थे। अनिल कुमार ने बताया कि वह टाटा कंपनी के बिजली कांस्ट्रेक्शन में सिक्योरिटी गार्ड है। सोमवार को ड्यूटी करने बेडीपुलिया स्थित कंपनी के कार्यालय गया था। मंगलवार सुबह जब लौट कर घर आया तो देखा कि घर में पुलिस और कई लोग मौजूद थे। पड़ोसियों ने उसे घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारों ने बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो वृद्ध का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर एसपी अंकित मित्तल, क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव, कोतवाल पंकज पांडेय, पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिंक टीम ने पड़ताल की। हत्या में इस्तेमाल चाकू बाइक बरामद की है। एसपी ने हत्यारोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। रिश्ते में दामाद अनिल कुमार की तहरीर पर कोतवाली में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed