फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Oil from coconut waste and fuel cake made from agricultural waste

Chitrakoot News: नारियल के वेस्ट से तेल और कृषि अपशिष्ट से बनाया ईंधन केक

Tue, 31 Dec 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Oil from coconut waste and fuel cake made from agricultural waste
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से बनाया गया साइंस के इनोवेशन मॉडल को पुरस्कृत किया गया। कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए प्रतिभागी विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

जंबूरी मैदान भोपाल में 30 दिसंबर तक विज्ञान भारती और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान मेला आयोजित हुआ। इसमें महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के फिजिकल साइंस डिपार्टमेंट के दो मॉडल प्रदर्शित किए गए। फिजिक्स का मॉडल बीएससी सेकंड ईयर के स्टूडेंट ग्रुप किशन गुप्ता, आशीष यादव, बुद्धराम, प्रांशु सिंह ने रखा। मॉडल में नारियल के वेस्ट से नारियल तेल, कृषि अपशिष्ट और मिट्टी उपयोग करके उपयोगी ईंधन केक बनाना व नारियल खोल से तेल तैयार करना दिखाया गया। दूसरे मॉडल का शीर्षक परमाणु संरचना था। जिसे अभिषेक व शिव शिरोमणि ने प्रस्तुत किया। इन्हीं दोनों मॉडल को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed