फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Officers should fix the arrangements for Bhadai fair

Chitrakoot News: भदई मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त करें अफसर

Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Officers should fix the arrangements for Bhadai fair
चित्रकूट। भदई अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने रामघाट का निरीक्षण किया। डीएम ने साफ सफाई, प्रकाश, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि 23 अगस्त को भदई अमावस्या है। इस कारण 21 से 24 अगस्त तक मेला लगेगा। इसमें आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस दौरान शहर में कोई भी भारी वाहन नहीं आना चाहिए। कहा कि घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाएं। कंट्रोल रूम बनाकर व्यवस्थाएं पूरी करें।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि मंदाकिनी गंगा में बैरिकेडिंग, सीढि़यों की सफाई अच्छी तरह से कराएं। राम सैया पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरा की सभी व्यवस्थाएं करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश कुमार को निर्देश दिए कि बेड़ी पुलिया से लेकर चित्रकूट परिक्रमा मार्ग एवं शिवरामपुर रोड पर सड़क व डिवाइडर पर अतिक्रमण है, उसको तत्काल हटवाएं। साथ ही जहां पर सड़क खराब है, उसकी मरम्मत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने एसपी अरुण सिंह के साथ बेड़ी पुलिया के पास पार्किंग के लिए जमीन देखी। तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल की पैमाइश कराएं। सरकारी जमीन को चिह्नित करें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी से जानकारी ली। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि मेले के दौरान रामघाट व परिक्रमा मार्ग पर गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करें। सभी वाहनों पर किराया सूची चस्पा कराएं। एडीएम उमेश चंद्र निगम, सीओ यातायात अरविंद कुमार वर्मा, ईओ लाल जी यादव, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सीतापुर अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed