फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   number se khelna band kare sarkaar

आंकड़ों से खेलना बंद करें सरकार , शिक्षक संघ की सूची स्वीकारे

Fri, 04 Jun 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
number se khelna band kare sarkaar
चित्रकूट। प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने वाले शिक्षकों के परिजनों की भावनाओं से खेलना बंद करे। सरकार को प्राथमिक शिक्षक संघ की सूची स्वीकार करनी चाहिए। 1621 लोगों की सूची के सापेक्ष पहले तीन और अब 12 सौ लोगों की मौत का आंकड़ा जारी करने की जगह सरकार सभी शिक्षकों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा दे। यह बातें शुक्रवार को मुख्यालय के कचहरी परिसर में आम आदमी पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही सरकार से एक करोड़ रुपये के मुआवजा के अलावा पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। शिक्षकों की मौत प्रदेश सरकार की चुनावी जिद का परिणाम है। कोरोना संक्रमण के बीच पंचायत चुनाव कराकर मुख्यमंत्री गांव-गांव तक महामारी फैलाकर अब इसे छिपाने में लगे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की लापरवाही से कई शिक्षामित्र, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जान गंवानी पड़ी। आम आदमी पार्टी शिक्षामित्रों और कर्मचारियों के साथ खड़ी है। पार्टी की मांग है कि सरकार शिक्षक संघ की सूची स्वीकारते हुए सभी परिवारों को 30 लाख की जगह एक करोड़ का मुआवजा और मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की अविलंब घोषणा करे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed