{"_id":"6a11ea3304e446639c0bba70","slug":"now-the-water-supply-of-villages-will-be-visible-online-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131516-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अब ऑनलाइन दिखेगी गांवों की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अब ऑनलाइन दिखेगी गांवों की जलापूर्ति
Sat, 23 May 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 23 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड में गहराते पेयजल संकट के बीच सरकार ने जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं की निगरानी के लिए ऑटोमेशन पोर्टल शुरू किया है। अब गांवों में पानी की आपूर्ति से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इससे आमजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रोजाना जलापूर्ति, जरूरत और वास्तविक सप्लाई का विवरण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
जनपद की चांदी बांगर, सिलौटा मुस्तकिल और रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजनाओं को आधुनिक ऑटोमेशन प्रणाली से जोड़ा गया है। इन योजनाओं के ओवरहेड टैंक, पंपिंग स्टेशन और अन्य उपकरण अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिये संचालित हो रहे हैं।
उप्र जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार भारती ने बताया कि ऑटोमेशन प्रणाली लागू होने से योजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी हुई है। जलापूर्ति कम होने या तकनीकी खराबी आने पर तत्काल जानकारी मिल जाएगी। इससे एजेंसियां तेजी से सुधारात्मक कार्रवाई कर सकेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इस तरह देख सकेंगे जानकारी
जल जीवन मिशन का डाटा देखने के लिए jjm.up.gov.in पोर्टल खोलना होगा। इसके बाद ऑटोमेशन डिटेल फेज-1 विकल्प चुनें। फिर डिस्ट्रिक्ट स्कीम नेम में योजना का चयन करें। इसके बाद ओएचटी और व्यू डाटा पर क्लिक करते ही गांववार जलापूर्ति, पानी की मांग, सप्लाई की मात्रा और टैंक में जल स्तर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।