{"_id":"2a17408a389e2b657e2679edc95523cb","slug":"not-willing-to-speak-on-inflation-ruling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई पर बोलने को तैयार नहीं सत्ताधारी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगाई पर बोलने को तैयार नहीं सत्ताधारी नेता
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने
विज्ञापन
सांप्रदायिक सद्भाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वामपंथी अभियान
चलाया। इसमें लोगों को देश की अखंडता व एकता के लिए मिल-जुलकर काम करने का
संदेश दिया गया। कुछ राजनैतिक दलों की नीतियों की जमकर निंदा की गई।
शनिवार को मुख्यालय के कचहरी परिसर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने वामपंथी अभियान चलाया। इसमें जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाजपाई देश में सांप्रदायिकता व कठोर पंथ का जहर घोल रहे हैं। मंहगाई पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
सत्ताधारी दलों के नेता आम जनता को आपस में लड़ा रहे हैं। जिससे लोग मंहगाई भूलकर बस विवाद में फंसे रहे। रीनू देवी ने कहा कि देश में नफरत पैदा करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
कुछ राजनैतिक दल बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धातों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर शिवमोहन यादव, गौरेंद्र गुप्ता, साधना, खलीफ, राजकुमारी व चुन्नी आदि मौजूद रहीं।