फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Need to bring to life the ideal of Rama

राम के आदर्श को जीवन में उतारने की आवश्यकता

Tue, 17 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 17 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Need to bring to life the ideal of Rama

राष्ट्रीय रामायण मेले का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राम के आदर्श को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए सभी को रामचरित मानस को बांचना होगा। राजनेताओं को भी रामचरित मानस का अनुसरण करना चाहिए। बोलीं, चलो राम के पदचिह्नों पर अब इतिहास बदलना है।

विज्ञापन


डा. राममनोहर लोहिया की संकल्पना पर आधारित राष्ट्रीय रामायण मेले का यह 42वां आयोजन है। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर इसका उद्घाटन करते हुए साध्वी भावविह्वल हो गईं। कहा कि 1984 में उन्होंने इसी मंच से संबोधन-प्रवचन किया था और आज वह इसका उद्घाटन कर रही हैं। यह खास है।
विज्ञापन


कहा कि चित्रकूट से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बोलीं, चलो राम के पदचिह्नों पर अब इतिहास बदलना है। उन्होंने यहां के विकास के लिए किए गए अपने वादे को दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएचयू के प्रो. डा. विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने रामायण को मानवीय मूल्यों की कथा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन कर रहे डा. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है जब रामायण मेला का उद्घाटन एक महिला के हाथों हो रहा है, यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने विद्वानों का स्वागत किया।

पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने डा. लोहिया के साथ अपने संस्मरणों को याद किया। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंट किया। इसके पूर्व तीर्थक्षेत्र के संत महंतों ने शोभायात्रा निकाली।


आज आएंगे राज्यपाल
चित्रकूट। उप्र के राज्यपाल श्रीराम नाइक बुधवार को चित्रकूट आएंगे। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल एक बजे दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वह तीन बजे राष्ट्रीय रामायण मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed