फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than one million devotees took a holy dip in the Mandakini river

Chitrakoot News: दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 03 Sep 2024 03:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
More than one million devotees took a holy dip in the Mandakini river
चित्रकूट। सोमवती भदई अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह रामघाट और कामदनाथ मंदिर के पास सिर्फ कामदनाथ सरकार की जय-जयकार सुनाई दे रही थी। तकरीबन दस लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी मेंं डुबकी लगाई।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या के मुख्य स्नान पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के जानकीकुंड, सती अनुसइया, गुप्त गोदावरी आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन भी किए।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को अन्य मार्गो से निकाला गया। परिक्रमा करने वालों को खोही मार्ग से निकाला जा रहा है। आने वाले वाहनों को बेड़ी पुलिया के पास से रोक दिया गया। पूरा मेला क्षेत्र बेड़ी पुलिया से रामघाट व कामदगिरी तक वनवे रहा। एमपी क्षेत्र में जानकीकुंड के आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। डीएम शिवशरणाप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह व सतना डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेला में आए कई तीर्थ यात्री अपनों से बिछुड़ गए। उनको खोया पाया केंद्र ने अपनों से मिला। एमपी के मेला क्षेत्र में एक बच्ची परिवार से बिछुड़ गई। वह माता-पिता व गांव का नाम नहीं बता पा रही है। नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी विशाल सिंह ने बच्ची को खोया पाया केंद्र में बैठाया है। इसी प्रकार चित्रकूट यूपी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने बिछुड़ों को अपनों से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed