फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than 50 villages celebrated Janmashtami in the dark

Chitrakoot News: 50 से अधिक गांव के वाशिंदों की अंधेरे में मनी जन्माष्टमी

Wed, 28 Aug 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
More than 50 villages celebrated Janmashtami in the dark
राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। राजापुर कस्बा के पास स्थित सब स्टेशन में लगी इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट होने से भदेदू व सरधुआ फीडर के 50 से अधिक गांव की बिजली की आपूर्ति सोमवार की रात ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में इन गांव के ग्रामीणों को अंधेरे में ही जन्माष्टमी मनानी पड़ी।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे के पास बिजली सब स्टेशन में लगी मशीन की इनकमिंग में ब्लास्ट हो गया। इससे भदेदू व सरधुवा फीडर के अंतर्गत आने वाले 50 से अधिक गांव में बिजली की आपूर्ति दोपहर 12 बजे तक बंद रही। इसके चलते गांवों 50 गांवों में अंधेरा छाया रहा। खोपा गांव के राजेश पांडेय, कमलेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को अचानक बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

इस समय दस घंट से अधिक कटौती रही। बताया कि क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। जिसमें खोपा, देवारी, बिहरावा, हस्ता, धौराहा, नैनी, भदेदू, चिल्लमल, रामपुर, बेराउर चिल्लीराकस, चांदी, तीरधुमाई गंगू, कुसैली, अरकी, पनौटी, सगवारा, भटरी, लमियारी, उमस भरी गर्मी भी पड़ रही है। बिजली बंद होने से रात भर नींद भी नहीं आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया इन दिनों बिजली की आपूर्ति कब बंद हो जाए कोई ठिकाना नहीं है। गांवों में चार से पांच घंटे तक कटौती की जाती है। जब बिजली कर्मचारियो से इसकी जानकारी ली जाती है तो कहा जाता है कि तकनीकि खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हैं। वही मानिकपुर क्षेत्र में भी बिजली की कटौती की जाती है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। राजापुर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि बिजली पावर हासस की मशीन में तकनीकि खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जिसको सही कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed