फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   man died in accident

हादसे में युवक की मौत

Wed, 27 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 27 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
man died in accident

राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार मिट्टी भरा डंपर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि सड़क किनारे खड़े दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को रिफर किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर बेड़ी पुलिया की ओर से मिट्टी लेकर आ रहा डंपर जिला मुख्यालय से बेड़ी पुलिया की ओर जा रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में नगर पालिका के सामने पलट गया। हादसे में तीन युवक डंपर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने मिट्टी हटाकर घायल युवकों को बाहर निकाला। दुर्घटना की खबर मिलते ही कोतवाली के एसआई राधेश्याम द्विवेदी और सौरभ कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। लेकिन तब तक उनमें से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोनों घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के नाम अर्जुन (20) पुत्र कल्लू निवासी सिद्धपुर और अखिलेश कुमार (21) पुत्र कामता प्रसाद निवासी कुली तलैया (तेजीपुर) बताए गए हैं। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रिफर कर दिया। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से डंपर और मलबे को हटाया।

घंटों ठप रहा राजमार्ग पर आवागमन
चित्रकूट। दुर्घटना के बाद मिर्जापुर-झांसी राजमार्ग पर जाम की स्थिति रही। रोडवेज बस समेत तमाम प्राइवेट वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम में फंसे वाहनों को निकाला।

घायलों की मदद में दिखाई तेजी
चित्रकूट। दुर्घटना होने के कुछ ही देर बाद तमाम लोग और राहगीर घायलों की मदद को पहुंच गए। मोहल्ले के उत्साही युवकों ने जान पर खेलकर मिट्टी और डंपर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग धूल से भर गया।


लोग कुछ समझ पाते कि तेज धमाके के साथ डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। पास में रहने वाले राजेंद्र सोनी और सनी श्रीवास्तव घायलों की मदद को पहुंच गए। दोनों ने मलबे में दबे घायल युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही बांदा-चित्रकूट सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जिला अस्पताल में घायलों को देखा और डाक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed