फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Legislative party will come to meet SP leader's family

Chitrakoot News: सपा नेता के परिजनों से मिलने आएगा विधायक दल

Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Legislative party will come to meet SP leader's family
चित्रकूट। जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी व उसकी पत्नी निखत बानो को गैरकानूनी तरीके से मिलवाने के आरोपी स्थानीय सपा नेता फराज खान के घर गिराए जाने के मामला तूल पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी का सात सदस्यीय टीम का प्रतिनिधि मंडल 17 जून को चित्रकूट जिले आकर सपा नेता के परिजनों से मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में छह विधायक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय के द्वारिकापुरी मोहल्ले में सपा नेता फिरोज खान का पुश्तैनी घर बना था। जिसको विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क सीमा से ज्यादा बताकर बुलडोजर से गिरा दिया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सपा का सात सदस्यीय टीम मिलने के लिए आएगी। इस टीम में विधायक मनोज पांडेय, विधायक विशंभर सिंह यादव, विधायक जाहिद बेग, विधायक विधायक अनिल प्रधान,विधायक मोहम्मद हसन रूमी, विधायक ताहिर हुसैन व जिलाध्यक्ष चित्रकूट शिवशंकर सिंह यादव टीम में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed