फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   korona se sawdhan

कोरोना से सावधान: छींकते और खांसते वक्त हथेली न लगाए

Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
korona se sawdhan
चित्रकूट। संक्त्रस्मित लोगों के लिए आइसोलेशन और विदेश से लौटे बिना संक्त्रस्मित लोगों के लिए क्वारनटाइन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए ताकि कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके। किसी भी हालत में छींकते या खांसते वक्त हथेली नहीं लगानी है। इसकी जगह टीशू पेपर या रुमाल का प्रयोग करें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला अस्पताल में पहले ही आइसोलेशन वार्ड बनाया जा चुका है। सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के व्यापक इंतजाम किए जाएं। जिले में कोरोना वायरस से संक्त्रस्मित कोई मरीज अभी तक नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सकों को कोरोना से बचाव करते हुए संक्त्रस्मित लोगों के इलाज के लिए प्रशिक्षण के भी निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्त्रस्मण से बचाव के लिए हाथ धोने का साबुन त्रिस्तरी मास्क एन. 95 मास्क आदि सारी सामग्री की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि विदेश से लौटे और कोरोना से संक्त्रस्मित मरीजों को आइसोलेशन में 14 दिनों तक रखना है। संक्त्रस्मित मरीज के गले और नाक के स्त्राव का कलेक्शन करके केजी मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विदेश से लौटे लेकिन जो कोरोना से संक्त्रस्मित नहीं है। इन्हें 14 दिनों तक निरगानी में रखा जाएगा। यदि इनमें संक्रमण के कोई लक्षण मिलते हैं तो उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा। अन्यथा की अवस्था में क्वारनटाइन से छुट्टी कर दी जाएगी। आइसोलेशन व क्वारनटाइन दोनों अलग अलग तरह के वार्ड होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed