फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kalash Yatra taken out on Ram Mandir Pran Pratistha

Chitrakoot News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on Ram Mandir Pran Pratistha
चित्रकूट। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत पूजति कलश यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। जिसमें कई स्कूल काॅलेजों की छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। शहर के प्रमुख मार्ग पर निकली यात्रा का कई जगह फूलों से स्वागत किया गया। भक्तों ने फल व मिठाई का भी वितरण किया।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज से पूजति कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्ग से होते ही पुरानी बाजार के रामलीला मैदान पहुंची। जहां पर अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शहर के बस स्टैंड के पास भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता ने स्वागत किया। जिसमें कलश यात्रा में शामिल साधू संतों को रामनामी पट्टा पहनाया गया। पुरानी बाजार के रामलीला मैदान में यात्रा का समान हुआ। जहां 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महंत दिव्य जीवदास, गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, कोआपरेटिव बैंक के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आरएसएस के जिला प्रचारक पुनीत कुमार, नगर कार्यवाह विजय किशोर, विहिप संगठन मंत्री ऋषभ कुमार, मातृ शक्ति की जिला संयोजक संजुला पांडेय, माया देवी समेत कई कालेज की छात्राएं शामिल रहंीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed