फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Injured woman dies due to overturning of tractor-trolley

Chitrakoot News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से घायल महिला की मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Injured woman dies due to overturning of tractor-trolley
कायमगंज। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खड्ड में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से गंभीर रूप से घायल महिला की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरगंज निवासी शंभू की 24 वर्षीय पत्नी शिवानी, पड़ोसी अशोक के तीन वर्षीय पुत्र शिवम के मुंडन संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठकर नीबकरोरी मंदिर गई थी। ट्राली में महिलाओं व बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। रात को वापसी में गांव शिवरई मठ के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतारा तो ट्राॅली खड्ड में पलट गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल रीना (20), रामलली (40), शिवानी (24), प्रताप सिंह (50) को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया था।
शिवानी को सैफई अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब दो बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल सीएचसी से अपने गांव चले गए। शिवानी के घर पर मातम पसरा था। उनकी सास कविता देवी व बेटियां बिलख रही थीं। शिवानी के तीन पुत्रियां दिव्या (4), काव्या (2), दीपांशी (1) वर्ष की हैं। शिवानी के पति शंभू सैफई गए थे। बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुनील चक गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद करने का भरोसा दिया।


कायमगंज। गांव मीरगंज में अधिकांश घरों से दर्द से कराहने की आवाज आ रही थी। सीएचसी में भर्ती हुए सभी घायल गांव पहुंच गए। घायलों ने निजी डॉक्टर से इलाज कराया। घायलों ने बताया कि सीएचसी गए थे। वहाँ डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर रहे थे। इससे सभी लोग निजी डॉक्टर से दवा ले रहे हैं। गांव में अंजली, नन्हेंलाल, प्रिमला, रजित, मंजू घर पर ही लेटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed