फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hospital,vaccination,covid 19,CMO,drive away

56 कोरोना पॉजिटिव मिले, दहशत बढ़ी

Thu, 08 Apr 2021 07:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
hospital,vaccination,covid 19,CMO,drive away
चित्रकूट। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार पांचवें दिन गुरुवार को कोरोना के 56 मरीज मिले। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 226 हो गई है। राहत की बात यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में एक की हालत ठीक होने पर उसे घर भेजा गया है। उधर, टीकाकरण अभियान में कुल 1399 लोगों को कोरेाना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार व सोमवार को 29-29, मंगलवार को 49, बुधवार को 52 और अब गुरुवार को 56 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुल 1829 लोगों की जांच में 56 पॉजिटिव मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 2425 हो गई है। हर सरकारी अस्पताल में टीका लगाने का काम जारी है। इसमें 1277 पहली डोजवाले टीके और 122 दूसरी डोज वाले टीके लगे है। अब तक कुल 1399 को टीके लगे हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed