{"_id":"56f184e74f1c1be97cf14d27","slug":"holly-50-will-team-up-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 50 टीमें संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 50 टीमें संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय में रंग व पिचकारी की दुकान में खरीददारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का खुमार शहरवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। त्योहार के बीच शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए जिले में 50 टीमों को तैनात किया गया है। जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करेंगी और हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी। पुलिस कप्तान ने विवाद को मौके पर ही सुलझाने के आदेश दिए हैं। होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जिले मेें सात सौ से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स को अलग-अलग क्षेत्र में तैनात कर दिया है। शहरी क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 42 टीमों को सौंपी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार तीन दिनों तक सचल दल की तरह होलिकादहन स्थल और प्रमुख स्थलों के आसपास रहेंगी। विवाद की स्थिति में सूचना तत्काल थाना इंचार्ज को देने के लिए कहा गया है। ताकि विवाद बढ़ने से पहले ही पुलिस फोर्स को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
होलिका दहन की तैयारियों में जुटे युवाओं को टोली सुबह से ही क्षेत्रों में नजर आई। यह लोग लकड़ी और अन्य सामग्री एकत्र करते दिखे। इसके अलावा बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर चमक भी नजर आई। छोटे बच्चों में रंग और पिचकारी लेने का उत्साह दिख रहा है।
अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी यादव के आवास पर गुरुवार को रंग बिरंगी होली मनाई जाएगी। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के आवास पर बुधवार को होली मिलन होगा। इसके अलावा प्रमोदवन स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट मेें तीन दिनों तक चलने वाले होली के रंगारंग कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो चुके हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित होंगे।