फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Holika Dahan at 767 places

Chitrakoot News: 767 स्थानों पर होलिका दहन

Wed, 20 Mar 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan at 767 places
चित्रकूट। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होलिका महोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। जिले में कुल 767 स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। शांति व कानून व्यवस्था बनाए जाने के लिए इन स्थानों को जिला प्रशासन ने चिंह्ति कर लिया है।
विज्ञापन

इस बार होलिका दहन 24 मार्च की रात में होगा। 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा उन स्थानों पर होलिका महोत्सव भी मनाया जाता है। जहां बड़ी संख्या मेें श्रद्धालु पहुंचते हैं। शहर के शंकर बाजार, पुरानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन के साथ गीत संगीत समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। इसी तरह से जिले के मऊ, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी क्षेत्र में भी होलिका दहन स्थलों को चिंहिंत कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सभी चिंहिंत स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

राजापुर। होलिका दहन को लेकर राजापुर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि राजापुर क्षेत्र के 76 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इन स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया। एसडीएम प्रमोद झा ने कहा होली के त्यौहर व रमजान का पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाएं। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने कहा कि यदि कोई उपद्रव करता है इसकी जानकारी पुलिस को दें, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत के ईओ भोलानाथ कुशवाहा, डीके सिंह, जितेंद्र पटेल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सतीश चंद्र मिश्रा, अशोक द्विवेदी, भगवानदान, विकास अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed