{"_id":"5e2891fc8ebc3e99eb217bea","slug":"high-voltage-electrical-wire-collapsed-in-school-campus-stirred-up-chitrakutt-news-knp540082190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईबोल्टेज बिजली की तार विद्यालय परिसर में गिरी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईबोल्टेज बिजली की तार विद्यालय परिसर में गिरी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। कोतवाली अंतर्गत प्राथमिक स्कूल बंदरकोल के ऊपर से गुजरा 11 हजार बोल्टेज का तार स्कूल में गिर गया।
बुधवार को अचानक 11 बजे तार टूटने की सूचना पाकर बच्चे और शिक्षक सहम गए। स्कूल के अंदर पड़े तार को ग्रामीणों ने लकड़ी से हटाया। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देेश गोपाल कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय के भवन के ऊपर से हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंपकर अवगत कराया गया था।इसके साथ ही लखनऊ के बिजली विभाग के विशेष सूचना नंबर पर भी जानकारी दी गई थी।
इसके बाद भी हाईबोल्टेज तार नहीं हटाया गया। अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह ने बताया कि विद्यालय के भवन के ऊपर से बिजली की तार हटाने के लिए स्टीमेट बना दिया गया है। बहुत जल्द उस स्थान से हटाकर दूसरे स्थान से ले जाएंगे।