फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hawai patti ke kaam me teji laye

हवाई पट्टी के काम में तेजी लाएं अफ सर

Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
hawai patti ke kaam me teji laye
चित्रकूट। जिले की देवांगना हवाई पट्टी का प्रदेश के विशेष सचिव व प्रमुख सचिव ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ निरीक्षण किया। लगभग तीन घंटे तक के निरीक्षण मेें अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। टर्मिनल और रनवे के काम में और तेजी लाने को कहा। संपर्क मार्ग को शहर से हवाई अड्डे तक चौड़ी बनाने को कहा है। इसके बाद पूरी हवाई पट्टी का लगभग 15 मिनट तक हवाई सर्वे भी किया। अधिकारियों ने कार्यरत एजेंसी से जल्द ही इसका निर्माण पूरा कराने को कहा है ताकि इसका शुभारंभ कराया जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के विशेष सचिव विशाख जी अय्यर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के साथ विशेष चार्टर विमान से चित्रकूट की देवांगना हवाई पट्टी पहुंचे। एयरपोर्ट अथॉरिटी प्रयागराज के निदेशक अंचल प्रकाश और लखनऊ से आई पांच सदस्यीय विशेष तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ पूरी हवाई पट्टी में चल रहे कामों का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले अधिकारियों ने टर्मिनल और रनवे का निरीक्षण किया। कुछ स्थान पर पैदल और फिर कुछ जगह चार पहिया वाहन में बैठकर निरीक्षण किया। विश्राम कक्ष, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के अलावा पार्किंग समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। हवाई पट्टी में आगे चल रहे चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने को कहा। कई काम पर संतुष्टि जताई और इसे जल्द पूरा करने को कहा। हवाई पट्टी से लेकर बाहर मुख्य सड़क की संपर्क मार्ग को भी पूरा बनाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अंकित मित्तल, एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम रामप्रकाश व सीनियर मैनेजर पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed