{"_id":"66ec7af4afd40fd4b606b6a5","slug":"full-compensation-was-not-received-for-the-land-acquired-for-the-solar-power-plant-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109658-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सौर ऊर्जा प्लांट के लिए ली जमीन का नहीं मिला पूरा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सौर ऊर्जा प्लांट के लिए ली जमीन का नहीं मिला पूरा मुआवजा
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ क्षेत्र के छीबो गांव में लगने वाले सौर ऊर्जा प्लांट के लिए किसानों की ली गई जमीन के बदले मुआवजे के रूप में दिए गए चेक बाउंस होने से नाराज किसानों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
छीबो गांव के किसान भोला प्रसाद ने बताया कि 2021 में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए एक कंपनी ने जमीन का बैनामा कराया था। उसके बदले 25 लाख के रुपये के चेक दिए गए गए थे। मात्र 13 लाख रुपये के ही चेक कैश हुए जबकि शेष राशि के चेक बाउंस हो गए।
कहा कि इस धोखाधड़ी की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब तक उनको पूरा भुगतान नहीं मिल जाता वह न्याय की लड़ाई के लिए संघर्ष करते रहेंगे। मऊ एसडीएम सौरभ यादव ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। पत्र मिलने पर जांच की जाएगी।