फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Following the destruction of the crop was not even any survey

किसानों की तबाही के बाद भी सर्वे को नहीं पहुंचा कोई

Thu, 16 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 16 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Following the destruction of the crop was not even any survey

आपदा पीड़ित किसानों की फसलों का सर्वे करने के लिए अभी तक कोई नहीं आया। जिला प्रशासन के अफसर सर्वे न कराकर इन पीड़ित किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को कोठिलहाई गांव के पीड़ित किसान खराब फसल लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी व्यथा बताई। वहीं नांदी गांव की महिलाओं ने समाजवादी पेंशन के मुद्दे पर पंचायत मित्र पर अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कोठिलहाई गांव के रामसिंह, देशराज सिंह, हीरालाल, मेवालाल, राजकुमार, रामसुमेर सिंह, प्रयागनारायण, प्रकाश सिंह ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि ओलावृष्टि से पहले ही तबाह हो चुके हैं अब बची फसल तेज बारिश ने बर्बाद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक सर्वे के लिए कोई नहीं पहुंचा है। लेखपाल ने भी खानापूरी की है।  जिलाधिकारी से सर्वे कराने की गुहार लगाई।

उधर, नांदी गांव की पिंकी देवी, संवरिया, लीला, देवमती, गुलाबकली, गिरिजा देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पंचायत मित्र पर आरोप लगाया कि वह सुविधा शुल्क मांगता है। पैसा देने पर ही समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों की सूची में नाम दर्ज होगा। महिलाओं ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed