{"_id":"69ed02f7d693daab3d0a2953","slug":"fir-against-20-named-and-55-60-unidentified-persons-for-protesting-in-front-of-sp-office-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130152-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन में 20 नामजद व 55-60 अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन में 20 नामजद व 55-60 अज्ञात पर प्राथमिकी
Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने मामले में पुलिस ने 20 नामजद व 55-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है। यह प्रदर्शन बहिलपुरवा के खांच गांव में युवक की मौत के विरोध में किया गया था।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच गांव में मनोज कुमार (19) को गांव के अजय उर्फ पप्पू अपने साथ ले गए थे। रात में अंडा पार्टी की थी। उसी में हुए विवाद में अजय व उसके साथियों ने मिलकर मनोज को पीट कर छत से नीचे फेंक दिया था। घायल को प्राथमिक विद्यालय के पास छोड़ कर भाग गए थे और दुर्घटना दिखाने के लिए उसके ऊपर बाइक रख दी थी।
प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने एसपी कार्यालय व कलक्ट्रेट के पास देवांगना मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया था। एसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस सदर कोतवाली में 20 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
इनमें रोहित पटेल, आनंद यादव, दीपक, शिवानंद त्रिपाठी, अनुराग, लवलेश पटेल, कृष्णकांत, जगजीवन पटेल, राहुल, प्रखर पटेल, सतेंद्र, दिलीप पटेल, रामनरेश उर्फ भोले, विनय, राजकुमार, विक्रम, कृष्णकांत, चुनकू, रामबालक, शोभित पटेल शामिल हैं।
इनके अलावा 55 से 60 अज्ञात महिला और पुरुष पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन करने में 20 नामजद व 55-60 अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।