फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Father-in-law and daughter-in-law beaten up over wire connection dispute, Kotedar dies

Chitrakoot News: तार जोड़ने के विवाद में ससुर व बहू को पीटा, कोटेदार की मौत

Wed, 11 Feb 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law beaten up over wire connection dispute, Kotedar dies
फोटो-11सीकेटीपी 02 सुखनंदन फाइल फोटो।
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढिया माफी गांव में खंभे से बिजली का तार जोड़ने के लिए कहना एक वृद्ध कोटेदार को महंगा पड़ गया। कुछ लोगों ने कोटेदार की पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं कोटेदार की बहू को भी पीटने का आरोप है। कोटेदार के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

लौढिया माफी निवासी गोरे लाल ने बताया कि पड़ोसी जीवन लाल रात करीब नौ बजे बिजली की तार खंभे से जोड़ने जा रहा था, तो उसके पिता सुखनंदन (70) भी अपना तार जोड़ने के लिए कहा। जीवन लाल ने मना करते हुए गाली देने लगा। तभी अमित राजपूत, अनूप राजपूत आ गए और हमारा तार जोड़ने के लिए मना करने लगे। पिता ने फिर कहा कि रुपये ले लेना, लेकिन तार जोड़ दो। इस पर तीनों ने मिलकर उन्हें पीटा, इससे पिता को अंदरूनी चोटें आईं। उसकी पत्नी राजवंती देवी पिता की आवाज सुनकर बीच बचाव करने पहुंची तो उसको भी पीट दिया।
विज्ञापन

बताया कि रात में पिता को दर्द होने पर दुकान से दवा लेकर खिला दिया। रात के करीब तीन बजे अचानक हालत बिगड़ी तो झोलाछाप के पास लेकर गए लेकिन हालत गंभीर होने पर इलाज करने से मना कर दिया तो तुरंत निजी वाहन से इलाज के लिए निकले लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पर थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने पहुंचकर जांच की। गोरे लाल ने बताया कि उसके पिता सुखनंदन कोटेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतक कोटेदार के चार बेटे बब्बू, शोभा प्रसाद, गोरे लाल, रजवा व दो बेटी रज्जू देवी, ननकी देवी और पत्नी झूरी देवी का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed