{"_id":"5f42a6fd8ebc3e3cff2ec12f","slug":"father-dies-in-chitrakoot-due-to-beating-son-injured-admitted-chitrakutt-news-knp5784228109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दबंगों की पिटाई से पिता की मौत, बेटा घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दबंगों की पिटाई से पिता की मौत, बेटा घायल, भर्ती
विज्ञापन
फोटो-15- मऊ के बरियारी गांव में हत्या मामले की जानकारी देते मृतक के परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरियारी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में दबंगों ने खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर रविवार की सुबह लाठी व फरसे से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से जख्मी पिता की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
मऊ थाना क्षेत्र के कोटरा खांभा ग्राम पंचायत के मजरा बरियारी खुर्द निवासी रामभवन निषाद (48) पुत्र देवशरण अपने पुत्र लवकुश (27) के साथ शनिवार की रात्रि में खेत की रखवाली करने गए थे। रविवार की सुबह सात बजे गांव के मुन्ना बेलौहा अपने पुत्र बउवा व नान के साथ लाठी-फरसा लेकर खेत में पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिता-पुत्र को दौड़ा कर बेरहमी से पीटने लगे। दबंगों के चंगुल से किसी तरह छूटकर लवकुश गांव पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण जब खेतों की ओर दौड़े तो हमलावर रामभवन को लहूलुहान दशा में छोड़कर भाग गए। परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को मऊ सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने रामभवन की हालत खराब देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी पर एसपी अंकित मित्तल, सीओ विज्येंद्र द्विवेदी व थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया मय पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश का ही मामला है। पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। बताया कि रामभवन की पत्नी सुरतिया की तहरीर पर मुन्ना, नान व बउवा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी का आरोप है कि दो माह पूर्व गांव के ही लोटन व हीरालाल के बीच विवाद हुआ था। बीचबचाव रामभवन ने कराया था। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ ने बताया कि नामजद आरोपी गांव से फरार हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
कहीं बालू की रकम का विवाद तो नहीं
बरियारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते रामभवन की हत्या के मामले में ग्रामीणों का कहना है कि ये सब नदी से नाव से बालू ढुलान का भी काम करते थे। दो माह पूर्व रामभवन का अपने ही रिश्तेदार लोटन से इसी ढुलान को लेकर मिली रकम के बंटवारे पर विवाद हुआ था। हत्यारोपी मुन्ना बेलौंहा का भी लोटन से कई बार रकम को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में रामभवन ने मुन्ना आदि पक्ष पर जोर जबरदस्ती समझौता कराया था। इसी बात की खुन्नस मुन्ना आदि परिजनों में थी। संवाद
पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल
रामभवन के परिजनों ने कहा कि दो माह से आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे हत्यारोपियों के हौसले बढ़े थे। परिजनों का मानना है कि यदि पुलिस आरोपियों पर पहले कोई कार्रवाई करती तो रामभवन की हत्या करने की जुर्रत आरोपी न कर पाते। संवाद