{"_id":"5d9e269e8ebc3e93d62b11ca","slug":"farmers-upset-with-anonymity-jam-chitrakutt-news-knp5186134109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नामवेशी से परेशान किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नामवेशी से परेशान किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
राजापुर। अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने राजापुर क्षेत्र की बोड़ी पोखरी मार्ग में जाम लगा दिया। प्रदेश सरकार व ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। उप जिलाधिकारी रमेश यादव ने किसानों की समस्या सुनीं। उन्होंने खंड विकास रामनगर को बुलाकर अन्ना पशु आश्रय का निरीक्षण किया। सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तब जाकर किसान माने।
बुधवार को पराको गांव के किसान नेता कुलदीप मिश्रा व राजकुमार प्रजापति के नेतृत्व में किसानों ने बोड़ी पोखरी रोड पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था कि अन्ना मवेशी खेत में लगी फसल खा गए। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। गांव में बनाई गोशाला में भ्रष्टाचार किया गया है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई ।इसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। मौके पर उप जिलाधिकारी राजापुर रमेश प्रसाद यादव पहुंचे। उन्होंने रामनगर के खंड विकास अधिकारी को बुलाकर पराको गांव में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार केवल त्रिपाठी भी पहुंचे जिन्होेंने अतिवृष्टि से हुए फसल के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी, किसान अशोक पांडेय, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनूप कुमार, श्याम सुंदर यादव, सुंदरलाल, अवनीश कुमार, सूरज पाल, राजेंद्र पांडेय आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
किसानों ने सौंपा ज्ञापन
पहाड़ी। भारतीय किसान यूनियन की पहाड़ी ब्लाक इकाई की बैठक हुई। इसके बाद किसानों ने खंड विकास अधिकारी को किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बछरन, सगवारा, नोनार में गोशाला बनवाने की मांग की गई। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राज किशोर, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो