फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four people beaten in a dispute over land division

Chitrakoot News: जमीन के बंटवारे के विवाद में चार की पिटाई

Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four people beaten in a dispute over land division
चित्रकूट। राजापुर नगर के हनुमान गंज में जमीन बंटवारे के विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सका। लोगों ने आग बुझा दी।
विज्ञापन

पिटाई से चार लाेग घायल हुए हैं। पुलिस ने तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हनुमान गंज निवासी सेब्बा ने बताया कि उसका और कल्लू, वीरेंद्र का जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को भी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाया था, इसके बाद फिर रात करीब 10 बजे फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कल्लू पक्ष के बुद्धू, छोटू, विष्णु, सोनी, ननकी, बउवा, राजा और आ गए और सेब्बा की पत्नी प्रभा, बेटी दीपिका व साली माया की लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सेब्बा के घर में आग लगा दी गई। आग देख पड़ोसी आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान कल्लू पक्ष के घर में भी किसी ने आग लगा दी। लोगों ने आग को तुरंत बुझा दी। आग से तिरपाल सहित कुछ सामान ही जला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed