{"_id":"6ae4ddf1eef6b445220df3d0","slug":"khoa-products-will-gain-a-new-identity-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138374-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खोआ उत्पाद को मिलेगी नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खोआ उत्पाद को मिलेगी नई पहचान
Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। एक जिला-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों को योजना की जानकारी दी। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया।
विकास भवन सभागार में कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त उद्योग चंद्र प्रकाश पटेल ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकूट के लिए खोआ व मावा उत्पाद को ओडीओसी के रूप में चयनित किया गया है। कार्यशाला में उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा, लेबलिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज, गुड मैन्युफैक्चरिंग और हाइजीन के मानकों की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने उद्यमियों को गुणवत्ता पर ध्यान देने की सलाह दी। उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने पर ऋण व सब्सिडी मिलेगी, जिससे स्थानीय उद्यमी अपने उत्पाद को राष्ट्रीय बाजार तक ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
कार्यशाला में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह और आरसेटी निदेशक ओमप्रकाश कुरील समेत 100 से अधिक उद्यमी शामिल हुए।