{"_id":"6ae4de615c16d5c8cb04bda6","slug":"fraudsters-siphoned-off-three-lakh-from-the-account-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-138364-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: साइबर ठगों ने खाते से तीन लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: साइबर ठगों ने खाते से तीन लाख उड़ाए
Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के मवई रोड निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन लाख तीन हजार से अधिक रुपये उड़ा लिए। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मवई रोड निवासी पवन कुमार ने दी तहरीर में बताया कि एक व दो अक्तूबर को उसके इंडियन बैंक शाखा मऊ के खाता से साइबर ठगी के माध्यम से कुल 3,03,544 रुपये धोखाधड़ी कर काट लिए गए। यह रकम एक खाताधारक द्वारा निकाली गई है।
इसकी सूचना उसने तीन अक्तूबर को ही साइबर सेल चित्रकूट को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर 29 अक्तूबर को थाना मऊ में आकर फिर से शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर खाते की जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)