{"_id":"6ae4dee4a00110df6107d7aa","slug":"four-proposals-await-approval-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138344-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 3.77 करोड़ के चार प्रस्तावों को मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 3.77 करोड़ के चार प्रस्तावों को मंजूरी का इंतजार
Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के हजारों ग्रामीणों की पक्की सड़क की आस अब शासन की मंजूरी पर टिकी है।
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क मार्ग योजना (सीएम जीएसवाई) के तहत लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जिले के चार संपर्क मार्गों के नव निर्माण के लिए 377.09 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में सड़क निर्माण के साथ पांच वर्षीय अनुरक्षण का खर्च भी शामिल है।
विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों में सबसे ज्यादा फोकस सगवारा क्षेत्र पर है। पहला प्रस्ताव महुआ ग्राम से सगवारा पुल तक संपर्क मार्ग का है, जिसकी लागत 102.09 लाख रुपये आंकी गई है। दूसरा प्रस्ताव सगवारा गांव से सगवारा पुल तक का है, जिस पर 78 लाख रुपये खर्च होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सगवारा पुल तो बन गया है, लेकिन पहुंच मार्ग कच्चा होने के कारण बरसात में आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। इन दोनों सड़कों के बनने से कर्वी क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और किसानों को मंडी तक उपज ले जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
तीसरा प्रस्ताव कोलरदहिया संपर्क मार्ग से मुस्लिम पुरवा तक का है। 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क दो पुरवों को पक्की सड़क से जोड़ेगी। अभी यहां कच्ची पगडंडी है, जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी होती है।
चौथा और सबसे बड़ा प्रस्ताव सेमरिया-जगन्नाथवासी संपर्क मार्ग से नवीन अंतरराज्यीय बस स्टैंड होते हुए सतना मध्य प्रदेश बॉर्डर तक सड़क निर्माण का है। 127 लाख रुपये की लागत वाली इस सड़क का महत्व सबसे ज्यादा है। इसके बनने से चित्रकूट का नवनिर्मित बस स्टैंड, जो अभी सुनसान पड़ा है, पूरी तरह आबाद हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
चारों मार्गों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही ई-टेंडरिंग के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।