फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers gathered to harvest rabi crop in Chitrakoot

चित्रकूट में रबी की फसल की कटाई जुटा किसान

Wed, 01 Apr 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered to harvest rabi crop in Chitrakoot
फोटो- 1- शहर से सटे देवागंना मार्ग पर खेत पर फसल कटने के बाद मडाई करते किसान - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान भी किसान अपनी बची फसल बचाने के लिए खेतों में फसल काटने में जुटा है। प्रशासन ने किसानों को फसल काटने के लिए आने-जाने के लिए पास जारी कर कुछ स्थानों पर छूट भी दी है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए फसल कटाई में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश हैं। किसान कोरोना से भयभीत हैं। किसानों को यह भी चिंता है कि जिस तरह मौसम में बदलाव हो रहा है, यदि कुछ दिन और पकी फसल खेत में पड़ी रही तो खाने के लाले पड़ जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसल की कटाई सहित मड़ाई का कार्य तेज हो गया। किसानों ने परिवार के साथ फसल की कटाई सहित मड़ाई का कार्य तेज कर दिया है। रबी की फसल में किसानों ने गेहूं, चना, मसूर तिलहन की बुआई की थी। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने किसानों से अपील की है कि फसल की कटाई व मड़ाई करते समय कोरोना वायरस को देखते हुए सावधानी बरते। दूर-दूर रहकर फसल की कटाई करें।
विज्ञापन

अन्ना मवेशी कहीं फसल न खा जाएं
चित्रकूट। असोह गांव के किसान महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि फसल काटने में देर कर दी तो अन्ना मवेशी तैयार फसल को खा जाएंगे। तब किसान किसी लायक नहीं बचेगा। मानिकपुर के किसान राजकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस साल ओलावृष्टि और अतिवृष्टि होने से अधिकतर किसानों की फसल नष्ट भी हो गई है। बची-खुची फसल को जल्द घर लाने का किसान प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed