{"_id":"64fcb57ef6f70b7e9806bfe5","slug":"farmer-murdered-with-sharp-weapon-in-road-dispute-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1528-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रास्ते के विवाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रास्ते के विवाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या
Sat, 09 Sep 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत चौरा गांव में रास्ते के विवाद में एक परिवार के सदस्यों ने खेत में भैंस चरा रहे किसान व उसके भाई पर धारदार हथियार व लाठियों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाने आए पुत्र व उसकी पुत्री को भी पीटा है। घायल किसान की मौत हो गई। बेटी की तहरीर पर 15 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक की पुत्री तुलसा देवी निवासी चौरा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता विजय बहादुर (४५) व चाचा भुजवल (40) पुत्रगण निरपत शुक्रवार शाम खेतों में काम कर रहे थे। उसी दौरान हरिचंद्र, कल्लू यादव पुत्रगण जगमोहन अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाला, बरछी व अन्य धारदार हथियार लेकर आए। उन्होंने दोनों पर भाले व बरछी से हमला बोल दिया।
जब बचाने के लिए पुत्री तुलसा देवी व पुत्र सुमरन पहुंचे तो उन पर भी हमलाकर घायल दिया। विजय बाहदुर यादव व उसके भाई भुजवल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने पहुंचकर घायलोंं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से विजय की हालत अधिक खराब होने पर इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज बांदा के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें हरिश्चंद्र, कल्लू पुत्रगण जगमोहन समेत रामानंद, रामविशाल,शिवफल, गजराज, रामलखन, शिवपाल, जुगुल किशोर, रामफल, रामकिशोर, बृजराज, चट्टू, शानू व मोहित शामिल हैं।
चित्रकूट। मृतक के पुत्र सुमरन व सुशील ने बताया कि खेत में जाने के रास्ते को लेकर विजय बहादुर यादव व हरिचंद्र यादव के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस पर मृतक विजय ने मामले को लेकर थाने में दो दिन पूर्व मौके पर पहाड़ी एसओ नागेंद्र नागर ने पहुंचकर दो पक्षों के बीच समझौता भी कराया था। इसके बाद भी हरिचंद्र के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।