फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ensure regular water supply in villages: Manohar Lal

गांवों में नियमित रूप से कराएं जलापूर्ति : मनोहर लाल

Thu, 21 May 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 21 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ensure regular water supply in villages: Manohar Lal
फोटो 21 सीकेटीपी 49 कलक्ट्रेट में बैठक करते प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनि​धि व अफसर। संवाद
चित्रकूट। जिला प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को बैठक में अफसरों के संग गुफ्तगू कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बिंदुवार विभागों की समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने अफसरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गांवों में नियमित रूप से जलापूर्ति की व्यवस्था कराएं। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट सभागार में मंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार और सप्ताह में कम से कम एक कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा विभाग को किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करने को कहा। जल जीवन मिशन के तहत नियमित पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानों के सत्यापन का भी निर्देश दिया। मंत्री ने किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है, जिसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बाल श्रम की सूचना टोल फ्री नंबर 1098 या 1800-102-722 पर देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


----

मुआयने में प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन स्टांप भवन की देखी प्रगति

चित्रकूट। प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने 3.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के नवीन भवन का जायजा लिया और प्रगति देखी। मंत्री ने भवन निर्माण कार्य और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, बांदा को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, अतः भवन को यथाशीघ्र संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। इससे कार्यालय का संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सकेगा और आमजन को सेवाएं मिलेंगी। इस दौरान जिला को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed