फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Daughters are becoming self-reliant in PM SHRI schools

Chitrakoot News: पीएम श्री विद्यालय में बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर

Wed, 09 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Daughters are becoming self-reliant in PM SHRI schools
09 सीकेटीपी-10-विद्यालय में आत्मरक्षा के प्रशिक्षण में भाग लेती बेटियां। संवाद
09 सीकेटीपी-10-विद्यालय में आत्मरक्षा के प्रशिक्षण में भाग लेती बेटियां। संवाद
विज्ञापन

- प्रशिक्षण में सीख रही सुरक्षा के गुर


संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पूर्व में नया प्रयोग शुरू हुआ है। यहां छात्राओं को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा, खेल, विज्ञान और कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है।
विद्यालय में इन दिनों 45 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण चल रहा है। जिले के सातों पीएम श्री विद्यालयों के साथ अन्य कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी छात्राओं को यही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीसी बालिका शिक्षा संतोष साहू ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने बताया कि करियर काउंसलिंग और गतिविधियों से नामांकन और उपस्थिति दोनों बढ़ी है। पीएम श्री प्रभारी विद्यासागर पटेल ने बताया कि पौधारोपण से विद्यालय को हरा-भरा बनाया गया है और मीना मंच के जरिए आर्थिक तंगी से पढ़ाई छोड़ चुकी बेटियों को दोबारा स्कूल से जोड़ा गया है। सहायक अध्यापक सुशील पांडे जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च अपने वेतन से उठाते हैं। छात्रा पूजा देवी ने बताया, कि प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने और खुद के साथ दूसरों की रक्षा का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस दौरान शिक्षिका सरला देवी, ममता देवी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed