फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth dies after being run over by a train Identified via social media

Chitrakoot News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत सोशल मीडिया से हुई पहचान

Wed, 09 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being run over by a train

Identified via social media
मानिकपुर (चित्रकूट)। नगर के जंक्शन में मंगलवार रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर शव की पहचान कराई। मृतक सतना जिले का निवासी निकला। घटना सतना-प्रयागराज रेल लाइन पर मानिकपुर जंक्शन के आउटर पोल नंबर 1257/37 के पास भरोसा बांध के समीप की है।
विज्ञापन

32 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पहचान न होने पर जीआरपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। पहचान अमकुई, सतना निवासी रामजी द्विवेदी के रूप में हुई। पिता शारदा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि रामजी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बिना बताए घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन की। रात 12 बजे के बाद सोशल मीडिया से मानिकपुर में ट्रेन हादसे की जानकारी मिली। बुधवार सुबह परिजन मानिकपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। जीआरपी थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि आउटर पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। शव की पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed