फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Enhanced knowledge of children with sports

Chitrakoot News: खेलकूद के साथ बच्चों का बढ़ाया ज्ञान

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Enhanced knowledge of children with sports
खोही (चित्रकूट )। दीनदयाल शोध संस्थान के व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को मनोरंजन और खेलकूद के साथ बौद्धिक विकास भी किया गया।
विज्ञापन

शिविर के बौद्धिक प्रमुख कालिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न सत्रों में छात्र-छात्राओं को शिविर की जरूरत उद्देश्य और महत्व, हमारा गौरवशाली अतीत, व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन, चित्रकूट का पौराणिक महत्व, स्वच्छ पर्यावरण, समाज एवं संस्कार व जीवन में सेवा कार्य का महत्व आदि विषयों पर मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन

डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि हमारी प्रथम गुरु हमारी माता, द्वितीय गुरु पिता और तृतीय गुरु शिक्षक हैं, जो हमेशा चाहते हैं हमारे बच्चे उन्नति के शिखर पर जाएं। 15 दिवसीय इस व्यक्तित्व विकास शिविर में आपको जो सिखा सकते थे उससे कहीं ज्यादा आप सबने सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मप्र रीवा संभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्तित्व विकास शिविर का उद्देश्य आपकी शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक सभी प्रकार की शक्तियों का विकास करना है। शिविर के अंतिम दिन सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed