फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   election,nomination,DM,block,ward

जिला पंचायत के 17 पदों पर 361 दावेदार

Thu, 08 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
election,nomination,DM,block,ward
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन गुरुवार को 95 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब 17 पदों के लिए कुल 361 प्रत्याशियों ने नामंाकन किया है। अब जिला पंचायत के वार्डवार प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है। बरगढ़ में 9, मंडौर में 17, खंडेहा में 16, हन्ना बिनैका में 18, इटवा में 19, भदेदू में 28, सरधुआ में 32, ओरा में 29, पहाड़ी में 30, परसौंजा में 16, भसौंधा में 14, अकबरपुर में 18, रसिन में 17, रैपुरा 23, भौंरी में 25, सरैंया में 25, चुरेह केशरूआ 25 दावेदार सामने आए हैं।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक में प्रधान पद पर 54, बीडीसी के लिए 37 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 340 नामांकन हुए। इस तरह से कुल प्रधान पद के लिए 526, बीडीसी के लिए 306 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 476 ने नामांकन हो गए हैं। पहाड़ी ब्लाक में प्रधानी में 147, बीडीसी से 94 व सदस्य ग्राम पंचायत 722 ने किया। इस तरह से कुल प्रधान पद के लिए 1068, बीडीसी के लिए 447, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1022 ने नामांकन किया है। मऊ विकास खंड से प्रधानी मेें 115, बीडीसी में 79, ग्राम पंचायत सदस्य में 492 ने पर्चा भरा है। इस तरह प्रधान में 728, बीडीसी में 319, ग्राम पंचायत सदस्य में 660 ने नामांकन किया। सदर ब्लाक चित्रकूट में प्रधानी में 1065, बीडीसी में 424 और ग्राम पंचायत सदस्य में 1027 ने पर्चा भरा। सदर ब्लाक से डाकू राधे के पुत्र सोनू सिंह ने भी प्रधान पद के लिए शीतलपुर से नामांकन पर्चा दाखिल किया है। मानिकपुर ब्लाक में अंतिम दिन बीडीसी के लिए 174 पर्चे दाखिल हुए कुल प्रत्याशियों की संख्या 427 हो गई है। कुछ तकनीकी खराबी के चलते मानिकपुर ब्लाक में समाचार लिखे जाने तक मौजूद अधिकारियों ने प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल संख्या का जोड़ नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed