फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drought is famine conditions no sir ...

सूखा नहीं साहब अकाल की स्थिति है...

Wed, 11 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 11 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drought is famine conditions no sir ...
सूखे का फायदा किसानों को कम औरों को ज्यादा - फोटो : BBC

चित्रकूट। ‘साहब, सूखा नहीं, अकाल की स्थिति है। आदमी, जानवर, खेत सब प्यासे हैं। खाने के लाले पड़े है’..सूखे की हकीकत देखने के लिए बुंदेलखंड पहुंचे वामपंथी दल ने जब ग्रामीणों से बात की तो उनका दर्द छलक आया। ग्रामीण बोले 50 सालों में ऐसा सूखा कभी नहीं पड़ा। राशन सामग्री मिलती नहीं, पेयजल समस्या भी विकराल बनती जा रही है। टैंकरोें से हो रही आपूर्ति कम पड़ जाती है।

विज्ञापन


 सीपीआई के राज्य सचिव डा.गिरीश शर्मा, रामजी राम और हीरालाल यादव के साथ दर्जनभर प्रतिनिधियों का दल मंगलवार को पहाड़ी ब्लाक के बाबूपुर, नोनार और ओबरी गांव में सूखे की स्थिति को जानने पहुंचा। सूखे से प्रभावित गांव में मनरेगा से कोई काम नहीं है। गांव का बाबूलाल बोला कि कोटेदार भी परेशान करता है। दो महीने में एक बार राशन देता है वह भी आधा।
विज्ञापन


विरोध करो तो सूची से नाम काटने की धमकी भी देता है। कोई अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत नहीं सुनते। काम मिलता नहीं तो परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। राजकिशोर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा। प्रधान, लेखपाल, सचिव और कोटेदार की मर्जी  से चलने वालों को जरूर कुछ लाभ मिलता है। नोनार के राजाराम ने बताया कि सूखे की वजह से मवेशियों को छोड़ना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुलवा देवी और सुमित्रा ने बताया कि अंत्योदय सूची में नाम होने के बावजूद सूखा राहत सामग्री उनके परिवार को नहीं मिली। इस सूखे में अनाज के बाद अब पानी की भी समस्या आ गई है। तालाब सूख गए हैं और विभागीय अधिकारी खराब हैंडपंप नहीं बनवाते। इस मौके पर दल के साथ जगन्नाथ वर्मा, शिवनारायण सिंह चौहान, अरविंद राज, मुकुट सिंह, ईश्वरी कुशवाहा, रूद्र प्रसाद मिश्रा,अमित यादव, देवीदयाल व  रमेश सेंगर आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed