{"_id":"5f3bff4b8ebc3e3cd30a0000","slug":"dm-meeting-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5774636133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा ठक, हवाई पट्टी के निर्माण में तेजी लाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा ठक, हवाई पट्टी के निर्माण में तेजी लाने को कहा
विज्ञापन
फोटो-14- निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व मौजूद एसपी अंकित मित्तल
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों, आईजीआरएस एवं कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव से संबंधित बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा आईटीआई प्रधानाचार्य के उपस्थित न होने पर जवाब तलब करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए। कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की रिपोर्ट सभी तहसीलों से लेकर उपलब्ध कराएं।
मंगलवार को बैठक में डीएम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा पर उप जिलाधिकारी कर्वी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। डिफेंस कॉरिडोर की जमीन की जानकारी भी उपलब्ध कराएं और हवाई पट्टी के विस्तारीकरण पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, राइट्स संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि यह प्रोजेक्ट शासन की प्राथमिकता में है अपने स्तर पर समीक्षा अवश्य करें। खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन के जो निर्माण होना है उसमें मनरेगा कन्वर्जेंस को बढ़ाया जाए। गोशाला के संचालन की समीक्षा पर मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि खंड विकास अधिकारी कर्वी काम में रुचि नहीं ले रहे। इनको हटाकर किसी जिला स्तरीय अधिकारी को चार्ज दें और चार्जशीट बनाकर शासन को भेजें। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अगर तीन दिन के अंदर सभी गोवंश गोशालाओं के अंदर नहीं होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।