{"_id":"5a0c7e564f1c1b6d548bd2f3","slug":"disbelief-rejects-proposal-retains-mana-devi-s-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव खारिज, मैना देवी की कुर्सी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव खारिज, मैना देवी की कुर्सी बरकरार
चित्रकूट
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
The paperwork completes the charge in-charge of the Civil Judge Senior Subhash Chandra.
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को मतदान में हिस्सा नहीं दियाठ। इससे मतदान कराने पहुंचे अफसरों ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि कुल 18 सदस्य वाले जिला पंचायत में 25 अक्टूबर को दस सदस्यों ने डीएम शिवाकांत द्विवेदी को हलफनामा देकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास जताया था। जिसमें कई भाजपा व उस दल के समर्थक सदस्य शामिल थे। इस पर जिलाधिकारी ने बुधवार को मतदान की तिथि निर्धारित की थी।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं। सिविल जज (सीनियर) सुभाष चंद्र की देखरेख में प्रक्रिया के लिए डीपीआरओ रामपाल सिंह व अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा सभागार में बैठे। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एक भी जिला पंचायत सदस्य सभागार में नहीं पहुंचा। निर्धारित समय समाप्त होने पर सिविल जज ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद मैना देवी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रहेंगी।