फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dip in Mandakini, wish for rain from Kamadnath

Chitrakoot News: मंदाकिनी में लगाई डुबकी, कामदनाथ से बारिश की कामना

Thu, 17 Aug 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dip in Mandakini, wish for rain from Kamadnath
चित्रकूट। मलमास की अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर बारिश की कामना किया। इसके अलावा पंचकोसीय परिक्रमा लगाई और तीर्थ स्थानों के दर्शन किए।
विज्ञापन

अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के तीर्थ क्षेत्र जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, भरतकूप, हनुमानधारा आदि के दर्शन किए। तेज धूप के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूपी व एमपी के पुलिस जवान तैनात रहे। एलआईयू की टीम ने संदिग्ध स्थानों में चेकिंग किया। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ हर्ष पांडेय ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन


टेंपो चालक निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठाकर ढोते रहे। किराया अधिक लेने पर चालकों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद भी हुआ। कौशांबी जिले के नोगिरवा गांव के राजेश त्रिपाठी, गिरजा त्रिपाठी ने बताया कि टेंपो चालक ने कई यात्रियों से अधिक किराया वसूला। कुछ श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed