फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of mother and child, allegation of negligence in treatment

Chitrakoot News: जच्चा-बच्चा की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sun, 10 Mar 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child, allegation of negligence in treatment
चित्रकूट/शिवरामपुर। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती को परिजनों ने शिवरामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। इस पर स्टॉफ ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टर और स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के धनी का पुरवा निवासी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बहू रश्मि (30)को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। रश्मि ने बच्ची को जन्म दिया। स्टॉफ ने बताया कि बालिका सात माह की है। इस कारण वह कमजोर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि कई बार स्टॉफ से इलाज के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर व स्टॉफ ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार की सुबह जच्चा-बच्चा की हालत नाजुक होने पर परिजनोंं ने नाराजगी जताई तो दोनों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ ने बताया कि आनन-फानन दोनों को निजी साधन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि शिवरामपुर सीएचसी में समय से इलाज कर रेफर कर देते तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। कहा कि इसकी शिकायत सीएमओ से करेंगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के एक पुत्र है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि अभी इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। इसकी जानकारी सीएचसी से मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed