फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   daakoo babulee kee patnee kee hatya ka maamala: pet aur kamar mein nukeelee cheej se kie the kaee vaar

डाकू बबुली की पत्नी की हत्या का मामला: पेट और कमर में नुकीली चीज से किए थे कई वार

Fri, 17 Jul 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
daakoo babulee kee patnee kee hatya ka maamala: pet aur kamar mein nukeelee cheej se kie the kaee vaar
चित्रकूट। कुख्यात डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया की मौत के मामले में एक आरोपी को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी सेमरिया जिला रींवा मप्र के अकौना गांव के हैं। थाना प्रभारी के अनुसार गुड़िया के पेट व कमर के आसपास नुकीली चीज से कई वार किए जाने की आशंका है। जांच शुरू की गई है। हत्या की वजह संपत्ति व अवैध संबंध से जोड़कर बताई जा रही है। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2019 में कुख्यात डाकू बबुली कोल के मारे जाने के बाद पत्नी गुड़िया आठ साल की बेटी के साथ जिले की सीमा क्षेत्र से सटे रीवा के सेमरिया पहुंच गई थी। यहां उसकी मुलाकात बरगाही निवासी अशोक कुमार से हुई। उसने अशोक के मामा अनिल सिंह से मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के एक सप्ताह बाद अनिल सिंह की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। इसके बाद गुड़िया फिर अशोक के साथ रहने लगी। अशोक पहले से शादीशुदा है। उसने गुड़िया को पास के गांव डाढ़ में एक घर में ठहराया था। जानकार बताते हैं कि मृतक अनिल सिंह की लाखों की संपत्ति अशोक व गुड़िया ने हड़प ली। इसी संपत्ति से इनका खर्च चल रहा था। डाढ़ गांव में गुड़िया ने अपने लिए पांच कमरे का नया मकान बनवाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह इसी घर में उसका लहूलुहान शव मिला था। रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं देखी है। यह तय है कि हत्या नुकीले व धारदार हथियार से की गई है। शरीर पर कई वार किए गए। इस मामले में डाढ़ गांव निवासी सौरभ सिंह व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed