फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Transformer out of order for 15 days; 30 families facing hardship.

Chitrakoot News: ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब, 30 परिवार परेशान

Tue, 29 Sep 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Transformer out of order for 15 days; 30 families facing hardship.
28 सीकेटीपी-10-पानी भरने के लिए हैंडपंप के पास खड़े ग्रामीण। संवाद
राजापुर( चित्रकूट)। ग्राम पंचायत रम्पुरिया अव्वल के यादव पुरवा में लगा ट्रांसफार्मर पिछले करीब 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इससे करीब 30 परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण रात में मोमबत्ती व दूसरे वैकल्पिक साधनों से घरों में रोशनी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के मोती लाल यादव ने बताया कि पुरवा में करीब 30 बिजली कनेक्शन हैं। यहां 10 एचपी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जो करीब 15 दिन पहले जल गया था। इसके बाद से बिजली आपूर्ति बंद है। बताया कि रात में अंधेरा रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। वहीं पेयजल के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के शिवनंदन यादव, लाल बाबू यादव, दिनेश यादव, सुखलाल यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग को कई बार दी गई। इसके बाद भी अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण राजापुर से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई दारा सिंह ने बताया कि यादव पुरवा में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी विभाग को है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed