फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   LLB student hanged herself to death

Chitrakoot News: एलएलबी छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 29 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
LLB student hanged herself to death
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव में रविवार रात को एलएलबी की छात्रा ने फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सुदिनपुर निवासी शिवम ने बताया कि उसकी बड़ी बहन सरिता देवी (21) रोज की तरह घर में खाना खाने के बाद कमरे में पढ़ाई के लिए चली गई थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे वह बहन सरिता को जगाने के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा कि बहन दुपट्टा के फंदा से लटक रही थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पति विनय सहित ससुराल के अन्य लोग पहुंचे। शिवम ने बताया कि बहन की शादी अप्रैल में बांदा के बिसंडा में हुई थी। रक्षा बंधन पर्व पर मायके आई थी और यहीं रहकर बदौसा से एलएलबी कर रही थी। मां चंद्रकली और छोटे भाई शिवम के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि रात में पति से मोबाइल से बातचीत के बाद यह कदम उठाया होगा। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना तो दी है लेकिन फंदा लगाने का कोई कारण नहीं बताया है। मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed