{"_id":"6abab8faadb1993fbe0493ba","slug":"a-pothole-ridden-journey-on-a-35-km-highway-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-136924-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 35 किमी के हाईवे पर गड्ढों भरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 35 किमी के हाईवे पर गड्ढों भरा सफर
Tue, 29 Sep 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 07 बनकट के पास सड़क पर गड्ढा। संवाद
चित्रकूट। कर्वी से राजापुर हाईवे की दूरी करीब 35 किलोमीटर है, लेकिन बारिश के बाद सड़क पर गड्ढों की संख्या इससे भी ज्यादा हो गई है।
बनकट, नई दुनिया, चक जाफर, पहाड़ी, नांदी और राजापुर तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लगता कि गड्ढा कितना गहरा है, इससे सफर मुसीबत भरा साबित हो रहा है।
कर्वी से बनकट मोड़ तक सड़क की स्थिति कुछ ठीक है। इसके बाद नई दुनिया और लोढ़वारा तक करीब दो किलोमीटर के हिस्से में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछली बारिश के बाद कुछ गड्ढों को भरवाया गया था, लेकिन पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश ने सड़क को फिर से पहले जैसा कर दिया है।
सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और संतुलन बिगड़ने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी तरह पहाड़ी में एफसीआई गोदाम से लेकर नांदी मोड़ तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
राजापुर क्षेत्र में भी कई स्थानों पर बारिश के बाद बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय शिव पूजन गुप्ता का कहना है कि कर्वी और राजापुर के बीच आवागमन के लिए यही मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। गड्ढों को केवल मिट्टी डालकर भर दिया जाता है, जो बारिश में फिर बह जाती है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
बारिश की वजह से गड्ढे हो गए हैं। दो तीन दिनों में सभी गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। -नितिन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रयागराज।