फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crowds gathered on the second day to pay tribute to Padmashree Dr. BK Jain.

Chitrakoot News: पद्मश्री डॉ. बीके जैन को श्रद्धांजलि देने के लिए दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़

Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on the second day to pay tribute to Padmashree Dr. BK Jain.
02 सीकेटीपी-15- श्रद्धांजलि सभा में डॉ. जैन के चित्र पर श्रद्धा के फुल चढ़ाते लोग। संवाद
चित्रकूट। पद्मश्री डॉ. बीके जैन को सोमवार, 2 मार्च को श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी विदाई दी गई। कर्मयोगी की महायात्रा कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन



29 फरवरी को उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए भी हजारों की भीड़ उमड़ी थी। 1 मार्च 2026 को चिकित्सालय परिसर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र जिनेश जैन और डॉ. इलेश जैन ने मुखाग्नि दी। 2 मार्च को आयोजित श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत मंगलाचरण और भजन-कीर्तन से हुई। संत-महात्माओं, ट्रस्टियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉ. जैन को सच्चा कर्मयोगी बताया। उन्होंने अपना जीवन नेत्रहीनों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित किया। उनकी पहल से हजारों लोगों को आँखों की रोशनी मिली और चित्रकूट सेवा का राष्ट्रीय केंद्र बना।
विज्ञापन




परिवार की श्रद्धांजलि

सभा में उनकी धर्मपत्नी ऊषा जैन, पुत्र जिनेश जैन, डॉ. इलेश जैन उपस्थित थे। बहुएँ श्रुति जैन और मौसम जैन सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी। सभी ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें याद किया। डॉ. जैन की सेवाएँ और सादगी भरा जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

02 सीकेटीपी-15- श्रद्धांजलि सभा में डॉ. जैन के चित्र पर श्रद्धा के फुल चढ़ाते लोग। संवाद

02 सीकेटीपी-15- श्रद्धांजलि सभा में डॉ. जैन के चित्र पर श्रद्धा के फुल चढ़ाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed