{"_id":"6aa2f46d8592b27b45014d06","slug":"mud-at-ramghat-pilgrims-face-inconvenience-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-136089-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामघाट में कीचड़, श्रद्धालुओं को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामघाट में कीचड़, श्रद्धालुओं को परेशानी
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 14 रामघाट में कीचड़ के बीच निकलते श्रद्धालु। संवाद

= घाट पर बिजली उपकरण लगाने का चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या मेला शुरू हो चुका है, लेकिन रामघाट में अब भी जगह-जगह कीचड़ और गंदगी पड़ी है। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान शुरू कर दिया है, फिर भी कीचड़ के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।
घाट पर बिजली के उपकरण लगाने का काम अभी भी जारी है। मंदाकिनी में बाढ़ का पानी कम होते ही रामघाट पर सफाई अभियान शुरू किया गया था। जिला प्रशासन ने कीचड़ के ऊपर मौरंग भी डलवाई, इसके बावजूद कई जगहों पर फिसलन और गंदगी बनी हुई है। हमीरपुर से स्नान करने आए श्रद्धालु रामप्रताप राजपूत और श्याम देव सिंह ने बताया कि घाट पर कीचड़ होने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद से लगातार सफाई कर्मचारी रामघाट पर काम कर रहे हैं, जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो 10 सीकेटीपी 15 रामघाट में बंद दुकानें। संवाद
रामघाट के अंदर और गलियों में बंद पड़ी दुकानें
चित्रकूट। रामघाट के अंदर और आसपास की गलियों में बनी दुकानें अभी भी पूरी तरह बंद हैं। कुछ दुकानदार खाली पड़ी दुकानों में बैठकर समय काट रहे हैं। मंदाकिनी में आई बाढ़ के कारण रामघाट सहित आसपास की सभी दुकानें डूब गई थीं। बाढ़ का पानी उतरने और भदई अमावस्या मेला शुरू होने के बाद भी दुकानें नहीं खुलीं। दुकानदार राधेश्याम और रामहित ने बताया कि बाढ़ से दुकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। दुकानों के अंदर अभी भी कीचड़ भरा है, इसलिए दुकानें नहीं खोल पा रहे हैं। अमावस्या मेले में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
परिक्रमा मार्ग की उखड़ी पटिया
फोटो 10 सीकेटीपी 21 राम भवन। संवाद
परिक्रमा मार्ग की पटिया कई जगह टूटी हुई है और कुछ स्थानों पर कीचड़ जमा है, जिससे परिक्रमा करने में परेशानी हो रही है। - राम भवन, बांदा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बाढ़ का असर अब भी बरकरार
फोटो 10 सीकेटीपी 22 संत राम दास। संवाद
रामघाट सहित अन्य तीर्थ स्थलों में अभी भी बाढ़ का असर दिख रहा है। रामघाट और सड़कों पर कीचड़ और धार्मिक स्थलों पर गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।- संत राम दास, चरखारी।
-- -- -- -- -- -
फोटो 10 सीकेटीपी 23 बुद्ध विलास। संवाद
दुकानों में भीगा सामान
लगातार बारिश से दुकानों में रखा सामान भीग गया है। कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी हैं, जिससे भारी घाटा हो रहा है। कुछ बाहरी दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखकर बेच रहे हैं। - बुद्ध विलास, व्यापारी, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग
-- -- -- -- --
फोटो 10 सीकेटीपी 24 संदीप गुप्ता, संवाद।
व्यापारियों में उत्साह नहीं
इस बार अमावस्या मेले में व्यापारियों में उत्साह नहीं है। कई दुकानदार गांव लौट गए हैं, दुकानें खाली पड़ी हैं और बाहर से आने वाले व्यापारी भी कम संख्या में पहुंचे हैं। संदीप गुप्ता, व्यापारी, परिक्रमा मार्ग।