फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two sentenced to seven years in prison for firing at police

Chitrakoot News: पुलिस पर फायरिंग में दो को सात साल की कैद

Thu, 10 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two sentenced to seven years in prison for firing at police
चित्रकूट। पुलिस टीम पर फायर करने वाले के मामले में दो दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश राममणि पाठक ने सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोनों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

तत्कालीन सदर कोतवाल सत्यपाल सिंह को आठ मार्च 2017 को सूचना मिली थी कि खम्हरिया में कोढ़न तालाब के किनारे पहाड़ के नीचे रास्ते से एक गैंग के कुछ सदस्य जा रहे है। पुलिस टीम मौके पर रोकने का प्रयास किया तो गैंग के सदस्यों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की थी। मामले में मानिकपुर थाना के निही चिरैया निवासी छोटू उर्फ छुटवा उर्फ छुटुवा व बहिलपुरवा थाना के नौबस्ता निवासी रजौला उर्फ चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसकी विवेचना तत्कालीन एसआई तपेश मिश्रा ने की और 29 अगस्त 2017 को दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई में अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed